फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी, दो युवतियों पर FIR दर्ज

Sat, 07 Feb 2026 08:49 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिण्ड

सार

Bhind: जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है, जबकि दूसरे में महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
पुलिस दोनों युवतियों पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। एक मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने की शिकायत सामने आई है।

विज्ञापन


वीडियो में इस्लाम धर्म पर की गई थी टिप्पणियां
पहले मामले में अनुभाग के रावतपुरा सानी निवासी एक युवती पर आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘सिब्बो लहार’ से 4 से 5 आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में इस्लाम धर्म और मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के लोगों ने लहार थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।

पहले वीडियो में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शिकायत में बताया गया कि उक्त वीडियो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखे गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज 102 वर्ष की आयु में हुए ब्रह्मलीन, मुंबई से धारकुंडी आश्रम लाई गई पार्थिव देह
विज्ञापन


दूसरे वीडियो में महिलाओं पर की गई थी टिप्पणी

दूसरे प्रकरण में लहार नगर के वार्ड क्रमांक 14, जनकपुरा निवासी एक युवती के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘बेटू पार्लर’ से महिलाओं के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो पोस्ट किया गया। लहार थाना प्रभारी टीआई शिवसिंह यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली किसी भी सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें