फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी देकर नाबालिग से लगातार करता रहा हैवानियत, गर्भवती होने पर खुला राज

Thu, 12 Mar 2026 11:47 AM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीते छह महीने से आरोपी धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। गर्भवती होने पर घिनौनी वारदात का पता चला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
भिंड में नाबािलग से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड के रौन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ आरोपी ने छह महीने तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसके बाद परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें हाथ उड़ गए। गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो सगी बहनों से हो गई थी। दोनों लड़कियां उसे अक्सर अपने घर बुलाने लगीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से किशोरी की पहचान कराई और धीरे-धीरे उससे बातचीत शुरू करवाई। परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में छोड़कर बाहर चली गईं। इसी दौरान आरोपी साहिल ने उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग को बुलाता रहा और करीब छह महीने तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब पीड़िता की मां को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की खबरों के बाद परिवार नाराज, बिना बताए गायब, घर पर लटका ताला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पीड़िता के समर्थन में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल रौन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी लगाया है कि जिले में दलित युवतियों और किशोरियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्हें कथित रूप से फंसाकर उसके साथ गलत कृत्य किया गया है। वहीं इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें