फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: घर के बाहर खेल रही थी पांच वर्षीय मासूम, आरोपी ने चॉकलेट के बहाने घर ले जाकर की हैवानियत, गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

घटना के बाद परिवार ने तुरंत सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के भवानीपुरा के सरोज नगर में रविवार शाम को एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ 22 वर्षीय युवक ने चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए घर लौटी तो मां को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही टीआई बृजेंद्र सिंह सेंगर ने एसपी डॉ. असित यादव को जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल आठ विशेष टीम गठित की और दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस टीमों ने सरोज नगर और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया।आरोपी ने भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: राज्यमंत्री के क्षेत्र में प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, बेबस पति हाथठेले पर ले गया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि पांच साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आरोपी मोनू गोस्वामी पहले बच्चों के साथ खेल रहा था। उसके बाद आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने मासूम को बुलाया और कहा कि मेरे घर पर बहुत सारी चॉकलेट रखी हैं, चलो मैं देता हूं। आरोपी मासूम बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ हैवानियत की। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और पूरी आप बीती मां को बताई। परिवारजन तुरंत थाने में पहुंचे उसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज कराया।

टीआई बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और कानून के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें