फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: आठ साल की बच्ची से उसके घर में दुष्कर्म, युवक ने तलघर में बंद किया, बेटी की चीखें सुनकर पहुंची मां

Sat, 19 Apr 2025 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
विज्ञापन
भिंड में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके घर ही में दुष्कर्म किया गया। अकेला देखकर आरोपी बच्ची को उसी के घर में बने तलघर में ले गया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज आने पर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। देहात थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोप बजरंगी सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विधानसभा की कार्यवाही लाइव दिखाने को लेकर हाई कोर्ट का सरकार को नोटिस, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया है कि शनिवार दोपहर वह घर में झाड़ू लगा रही थी। पति बाहर गए थे। इस दौरान बेटी शौच के लिए अंदर गई। कुछ देर बाद उसके रोने और चीखने की आवाज आई तो वह दौड़कर तलघर की ओर भागी। यहां कमरे के बाहर चप्पल रखी हुई थीं और अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  झाबुआ के 'मोटी आई' माॅडल की गूंज दिल्ली तक, पीएम मोदी करेंगे कलेक्टर नेहा मीणा को सम्मानित
 
काफी देर तक आवाज चिल्लाने के बाद बजरंगी सिंह ने दरवाजा खोला और भाग गया। वह अंदर पहुंची तो बेटी रोती हुई मिली। उसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी तो उन्होंने बजरंगी का पीछा किया। इसके बाद उसे वह ओझा नगर में एक घर से पकड़ लिया। महिला ने बताया कि वह आरोपी बजरंगी को पहले से नहीं जानती, लेकिन वह सामान्यत: घर के आसपास घूमता रहता था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने इससे पहले भी इस तरह की हरकत की है।  

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें