फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भिंड में 13 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील और आपत्तिजनक हरकत भी की; आरोपी पड़ोसी फरार

Sat, 24 Jan 2026 09:05 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

Bhind News: भिंड जिले में नाबालिग बालिका से पड़ोसी द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी पड़ोसी जीतू फरार चल रहा है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से पड़ोसी द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय जीतू सिकरवार के रूप में हुई है। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन


अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी जीतू सिकरवार पीड़िता का पड़ोसी है। उसने नाबालिग के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची ने घर लौटकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वे थाने पहुंचे।

पढ़ें- भिंड कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गोहत्या की घटनाओं से था आक्रोशित
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें