फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड: मां ने नशे के पैसे देने से किया इंकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, समझाइश के बाद उतरा, वीडियो वायरल

Fri, 04 Mar 2022 03:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड में मोबाइल टावर में चढ़े एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक नशे का आदी है उसने अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे, पैसे न मिलने पर युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया और हंगामा करने  लगा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर में चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड के कोतवाली में एक युवक नशे के पैसे न मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद जाकर युवक नीचे उतरा। युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


घटना शहर के बिलवार मोहल्ला क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक कल्लू नशे का आदी है, उसने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन जब मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया, तो युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, युवक को ऐसा करते हुए परिजनों ने देखा और रोका, जिसके बाद युवक घर के पास लगे मोबाइल टावर में चढ़ कर हंगामा करने लगा।   

आस पास के लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें