फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: दिग्विजय ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके, बोले 75 साल का युवक मौज-मस्ती क्यों न करें?

Sat, 08 Oct 2022 02:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का शुक्रवार को अलग अंदाज दिखा। 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके। दिग्गी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह जमकर थिरके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अलग ही अंदाज में दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरक रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह ने यह वीडियो शेयर किया है। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो है। जिसके दिग्गी प्रभारी हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि 75 साल का युवक मौज मस्ती क्यों नहीं कर सकता। कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल गांधी के साथ दौड़ते देखा। उन्होंने आगे लिखा कि आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना आप सोचते हैं। यदि हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं?
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। उनके बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में ये है जोश परम आदरणीय राजा श्री दिग्विजय सिंह जी का…हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं…।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें