फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: मटन लाने से मना किया तो पत्नी ने पत्थर से फोड़ा पति का सिर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, आरोपी जेल में

Wed, 25 Nov 2026 10:47 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

पति ने मटन लाने से मना किया तो पत्नी का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने अपने ही पति के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मटन और 10 हजार के लिए पति का सिर फोड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में मटन नहीं आया तो पत्नी का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश कर दी। पहले 10 हजार रुपये की मांग फिर मटन को लेकर झगड़ा और फिर गुस्साई पत्नी ने पत्थर उठाकर पति के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ पति दरवाजे पर ही गिर पड़ा। बहू ने बीच-बचाव किया तो आरोपी पत्नी वहां से फरार हो गई। 

विज्ञापन


ये सनसनीखेज वारदात रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे ग्राम जामुनबिछुआ में हुई। गांव में रहने वाले शनिलाल उईके की पत्नी भागाबाई उईके (55) ने पति से 10 हजार रुपये मांगे और बाजार से मटन लाने के लिए कहा। शनिलाल ने मटन लाने से मना किया और रुपये भी नहीं दिए। बस इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें: सीहोर: नकली पुलिसकर्मी बनकर महिला से जेवर लूटे, सुरक्षा का डर दिखा उतरवाए चेन-झुमके, दो महीने में तीसरी वारदात
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान भागाबाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने गाली-गलौच करते हुए पास में पड़ा पत्थर उठाया और पति शनिलाल के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक के बाद एक पत्थर के वार से शनिलाल का सिर फट गया और चेहरा खून से लथपथ हो गया। वह चीख भी नहीं पाया और घर के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर बहू सुमत्री पति रतन उईके दौड़कर आई और बीच-बचाव किया। बहू को आता देख आरोपी भागाबाई मौके से भाग निकली। 
विज्ञापन


घायल शनिलाल पूरी रात बेहोशी की हालत में ही पड़ा रहा। सोमवार सुबह ग्राम कोटवार जितेंद्र नागले ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले बोरदेही अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर बहू सुमत्री की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसपी अमित सक्सेना के निर्देश पर थाना प्रभारी भैयालाल उईके ने टीम बनाई और फरार पत्नी की तलाश में जाल बिछाया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पत्नी को दबोच लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें