फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Crime News: युवक की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 17 Jan 2024 02:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

Betul Crime News: बैतूल में एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और एसडीओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से शहर में सनसनी मच गई है। लाश शनि मंदिर के पीछे ढीमर मोहल्ले की एक गाली में पाई गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही, एएसपी और एसडीओपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की पहचान बाजपुर के एक युवक के रूप में हुई है, और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


एएसपी कमला जोशी ने बताया कि गंज क्षेत्र में शनि मंदिर के पीछे स्थित ढीमर मोहल्ले में बाजपुर के निवासी अनिल पिता छिन्दु छेरकी उम्र (45) की सिर कुचली लाश मिली है। सुबह लगभग 6 बजे हंड्रेड डायल को सूचना मिली कि ढीमर मोहल्ले के एक गली में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल और गंज थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

बेरहमी से की गई हत्या
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक छानबीन में पाया गया कि मृतक युवक बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजपुर का निवासी अनिल पिता छिन्दु छेरकी उम्र 45 है। वह किसानी का कार्य करता था और उसकी हत्या बेरहमी से उसकी सिर पर वार करके की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद एडीशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। पंचनामा तैयार कर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है, और युवक की पहचान हो चुकी है और उसका परिवार पहुंच चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें