फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फोन करके बुलाया और फिर लाठियों से बेहरमी से पीटा, शराब बेचने के लिए दबाव बनाने की नीयत से किया हमला

Fri, 05 Jan 2024 07:55 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल

सार

बैतूल में तीन युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। हमला करने के पीछे शराब बेचने का दबाव बनाने की बात सामने आई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
बैतूल में युवकों को लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल में कुछ युवकों द्वारा तीन लोगों को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। पहले फोन करके इन्हें बुलाया गया फिर लाठियों से हमला किया गया। बाद में पैरों से रौंदा गया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो 28 दिसंबर का बताया जा रहा है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाला ये घटनाक्रम बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले चिचोली थाना क्षेत्र के जोगली गांव का है। नेशनल हाइवे पर ढाबा चलाने वाले उमाकांत यादव और उसके भाई रविकांत यादव को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। इसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पीटने वाले युवक शराब ठेकेदार के लोग थे उन पर शराब बेचने का दबाव बना रहे थे और जब उनकी बात नहीं मानी तो उनके साथ मारपीट की गई। पिटाई में घायल युवकों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से नागपुर रेफर किया गया और अब उन्हें वापस बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने सामान्य मारपीट का मामला दोनों गुटों पर दर्ज किया है।

पिटाई में घायल युवक उमाकांत यादव ने बताया कि हमें पहले फोन लगा कर ढाबे पर बुलाया, और फिर वहां मौजूद लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। बैतूल एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि जो वीडियो मारपीट का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 28 दिसंबर का है। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें