फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैतूल पहुंचे डॉ. सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की दिवंगत बेटी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Mar 2026 04:59 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने खंडेलवाल परिवार से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल में शोक के माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शनिवार को बैतूल पहुंचे और खंडेलवाल के निजी निवास पर जाकर दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने विधायक हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद क्षण में परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने बाबा महाकाल से भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Singrauli News: सिंगरौली में श्रमिक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए मजदूरों ने कंपनी ऑफिस में की आगजनी व तोड़फोड़

इस अवसर पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद बैतूल सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग लगातार खंडेलवाल परिवार के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें