फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul School Bus Accident: बैतूल में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 12 मासूमों सहित दो महिलाएं घायल

Fri, 24 Jan 2025 09:19 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे और 2 महिलाएं घायल हो गए। बस में 30-40 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायल छात्रों का इलाज जारी है। बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप है, और वह फरार है।
विज्ञापन
Betul School Bus Accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार शाम एक स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ी कोर्ट और निमनवाड़ा गांव के बीच हुई। बस में 30-40 बच्चे सवार थे, जो स्कूल से घर जा रहे थे। हादसे में 12 बच्चे और 2 महिलाएं घायल हो गए।
विज्ञापन


बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और दो बार पलटने के बाद सीधी हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को मुलताई से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे। बच्चों को घायल अवस्था में देखकर कई अभिभावक भावुक हो गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही या वाहन की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घायल छात्र नैतिक राने ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई रविकांत डेहरिया ने कहा कि बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी संजय सोनारे ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस चालक अलकेश गावंडे ने बताया कि घायल बच्चों को पहले उप स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और घायल बच्चों के इलाज के लिए हर संभव सहायता की जा रही है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें