फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: खेत में बिखरे जहरीले मक्का के दाने खाने से पांच मोरों की मौत, वन विभाग ने किसान को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 08:44 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के शाहपुर वन परिक्षेत्र में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत के मामले में वन विभाग ने एक किसान को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फसल को पक्षियों से बचाने के लिए खेत में बिखेरे गए जहरीले मक्का के दाने खाने से मोरों की मौत हुई।
विज्ञापन
खेत में बिखेरे गए संदिग्ध जहरीले मक्का के दाने खाने से पांच मोरों की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल के शाहपुर वन परिक्षेत्र की डूडर-काजली बीट में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक किसान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फसल को पक्षियों से बचाने के उद्देश्य से खेत में बिखेरे गए जहरीले मक्का के दाने खाने से मोरों की मौत हुई।

उप वनमंडलाधिकारी शाहपुर उत्तम सिंह सरस्त्या ने बताया कि 17 जुलाई को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि जंगल से सटे एक खेत में पांच मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेत की मेड़ के पास मक्का के संदिग्ध दाने मिले, जिसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।

जांच में ये बात आई सामने

विज्ञापन

जांच में पता चला कि संबंधित खेत मेंढाखेड़ा निवासी रतन आदिवासी का है, जिसे कांजी तालाब निवासी कमलेश आदिवासी ने ठेके पर लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि फसल को नुकसान पहुंचाने वाले पक्षियों से बचाने के लिए मक्का के दानों में जहरीला पदार्थ मिलाकर खेत में बिखेरा गया था। वन विभाग के अनुसार, इन्हीं दानों को खाने से पांच मोरों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: देवशयनी एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा श्री महाकाल, बेलपत्र और मखाने की माला से हुआ श्रृंगार

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया

विज्ञापन

वन विभाग का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका उद्देश्य केवल फसल को नुकसान से बचाना था, लेकिन इस घटना में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिकनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वन विभाग ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें