फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul: गाना बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद, गाड़ी पीछे करते समय दो को कुचला, लोगों ने लगाई आग

Fri, 31 May 2024 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि ग्राम जामूढाना में गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद डीजे वाहन को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं, इसमें दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने डीजे को लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में गुरुवार रात एक बारात के दौरान गाने बजाने को लेकर बारातियों और डीजे वाले में विवाद हो गया। इस दौरान डीजे वाले ने अपनी गाड़ी रिवर्स की तो वह वहां मौजूद बारातियों से टकराते हुए पलट गई। हादसे में दो महिलाएं और एक 17 साल की युवती बुरी तरह घायल हो गई। 

विज्ञापन


घायल रामरती पति मंगला तुमडाम (55), शांता (30) और 17 वर्षीय युवती रेशमा को घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रामरती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, रेशमा ने जिला अस्पताल ले जाते समय रस्ते में दम तोड़ दिया। घायल शांता का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। उधर,  घटना से गुस्साएं बारातियों और ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी। यह हादसा बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर थाने इलाके के ग्राम जामूढाना में हुआ। 

शाहपुर एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जामूढाना में गुरुवार रात को गाना बजाने को लेकर डीजे संचालक और बारातियों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद डीजे वाहन को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान ढलान होने की वजह से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं, इसमें दो की मौत हो गई। एक का इलाज अभी जारी है। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए बारातियों ने डीजे वाहन में आग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे। शाहपुर एसडीओपी  मयंक तिवारी ने बताया कि थाना बल समेत वे घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीजे में लगाई गई आग पर काबू पाया गया और लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें