बैतूल: डांस करते-करते युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बैतूल में एक युवक की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते मौत हो गई। मामला बैतूल के शाहपुरा थाने के जामुन ढाका गांव का है। मृतक अंतलाल उइके डोरी गांव से अपने रिश्तेदार सोनू कुमरे की शादी में शरीक होने ढाका गांव आया था, जहां शनिवार को रिसेप्शन पार्टी में डांस कर रहा था। डांस करते-करते वो अचानक स्टेज पर गिर गया, जिसके बाद लोगों को लगा कि वो नाटक कर रहा है। जब काफी देर तक युवक नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का वीडियो लोगों के कैमरे में कैद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 32 साल थी वो शादीशुदा था और उसकी एक 5 साल की बेटी है। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद खुशी का महौल गम में बदल गया। फिलहाल युवक की मौत का कारण सामने नहीं आया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।