फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: रिश्तेदारों से मिलने स्विमिंग पूल पहुंचा, कोच को बताए बिना तैरने उतरा, 14 साल के लड़के की डूबने से मौत 

Sat, 30 Apr 2022 12:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लापरवाही की वजह से एक 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। इससे निजी स्विमिंग पूल के संचालक पर भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 14 साल के लड़के की निजी स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वह लड़का स्विमिंग पूल पर अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। कोच को बताए बिना ही वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कोच ने उसे बचाने की कोशिश की, अस्पताल भी ले गया, पर तब तक वह दम तोड़ चुका था। 
विज्ञापन


यह हादसा शुक्रवार शाम को बीआरसी क्लब के स्विमिंग पूल में हुआ, जो विवेकानंद नगर में स्थित है। जिला अस्पताल पुलिस पोस्ट के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान विनय लिख्तियार के तौर पर हुई है। उसके परिवार के कुछ सदस्य क्लब के सदस्य हैं और विनय उनसे ही मिलने स्विमिंग पूल पर गया था। लड़का तैरने के लिए पानी में उतरा था। हालांकि, वह गहरे पानी में जाने पर डूबने लगा। कुछ बच्चों ने शोर मचाया। कोच ने उसे बाहर निकाल और जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया। 

क्लब के मालिक कुशल गुप्ता का कहना है कि विनय के परिवार के तीन अन्य बच्चे क्लब के सदस्य हैं। उनसे ही मिलने के लिए वह क्लब आया था। उसने किसी को भी बताए बिना तैरना शुरू कर दिया। कोच को तो बताया भी नहीं। इससे यह हादसा हुआ। इसके बाद भी क्लब में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। कोई भी बच्चा बाहर से आकर कैसे तैरना शुरू कर सकता है?  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें