फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल में सीएम मोहन यादव ने दी 443 करोड़ की सौगात: 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में भेजे 30 करोड़

Sat, 31 Oct 2026 08:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि अंतरित की। साथ ही जिले में 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
बैतूल में सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि स्थानांतरित की। समारोह में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 443 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन संरक्षण तथा जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण को रेखांकित करते हुए ग्राम वन समितियों के सदस्यों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी सीधे अंतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहितैषी प्राथमिकताओं के साथ समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन


तेंदूपत्ता संग्राहकों और वन समितियों को वित्तीय लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बैतूल में दी गई बोनस राशि चार जिलों के अंतर्गत आने वाले सात वन मंडलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों के हक की राशि है। इसमें दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनहितैषी कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की सौगात मिली है और किसानों को पर्याप्त बिजली तथा सिंचाई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना के माध्यम से माताओं और बहनों को लगातार लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण
बैतूल के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 297 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 55 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस प्रकार जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें मिलीं।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने बैतूल की नैसर्गिक सुंदरता और अद्भुत वन संपदा की सराहना करते हुए इसे समृद्ध क्षेत्र बताया।

शिक्षा, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए नि:शुल्क किताबें, साइकिल, ड्रेस और छात्रवृत्ति देकर मदद कर रही है। सांदीपनि विद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बन चुके हैं। उन्होंने बैतूल में जनजातीय बालिकाओं के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्या शिक्षा परिसर और छात्रावास का भूमिपूजन किया।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप के लिए दी जा रही है जबकि स्कूल टॉपर्स को स्कूटी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: एनएलआईयू की रिसर्च: कठोर कानून के बाद भी क्यों नहीं थम रहे दुष्कर्म?,एमपी के जेलों में बंद दोषियों ने खोले राज

नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला कौशल विकास
रोजगार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार अब तक 85 हजार शासकीय पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है और एक लाख नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर, माइनिंग इंस्पेक्टर और डॉक्टर पदों पर भर्ती हुई है। प्रदेश के एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है और कर्मचारियों को दो प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की सौगात दी गई है।

स्थानीय विकास, उद्योग और आधारभूत संरचना की घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू खामला में पर्यटन विस्तार के लिए 15 करोड़ रुपये देने तथा वहां कॉफी के बागान लगाने का एलान किया। बैतूल और मुल्ताई में 24 करोड़ रुपये की लागत से नए कारखाने स्थापित किए जाएंगे।

बुनियादी सुविधाओं के तहत नल जल योजना के लिए 50 करोड़ रुपये, बैतूल में गीता भवन और हाट बाजार निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये, तथा सड़क चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जिले में 70 करोड़ रुपये की लागत से चार जलाशयों का निर्माण होगा और 154 करोड़ रुपये से रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी। साथ ही घोड़ाडोंगरी में बैराज और जलाशय बनेंगे।

हाई स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये तथा स्टेडियम निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक दिए जाएंगे। बैतूल में जनजातीय संग्रहालय बनेगा। ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में सात करोड़ रुपये से सफारी गेट और तीन करोड़ रुपये से बटरफ्लाई पार्क बनेगा।
विज्ञापन


भगवान बिरसा मुंडा उत्सव
मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर से 17 नवंबर तक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर तीन दिन उत्सव मनाने का एलान किया। गोवर्धन पूजा पर पशुधन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जनजातीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बसें चलाई जा रही हैं और ग्रामीण संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें