सागौन की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
बैतूल जिले के चिचोली वन परिक्षेत्र से सागौन की लकड़ी की तस्करी करते हुए वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसाार वन परिक्षेत्र के टाडा जोड़ के पास पिपलबररा से आरोपी रात के वक्त टवेरा वाहन में अवैध सागौन की लकड़ी ले कर जा रहे थे। वन अमले ने दो टीमें बनाकर सागौन की तस्करी में शामिल देवीचरण आखंडे चुनाहजुरी एवं संगीत मोरले पिपलबररा को गिरफ्तार कर अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की। आरोपियों पर पीवीआर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए वाहन से सागौन की 358 घन मीटर लकड़ी, जिसकी कीमत 21429 रुपये आंकी गई है जब्त की गई है।