फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की हैवानियत: सात साल की बच्ची को घर से ले गया दरिंदा, लूट ली अस्मत; करतूत छिपाने नहर में फेंककर मार डाला

Wed, 28 Jan 2026 05:54 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

Barwani News: बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने सौतेले चाचा को गिरफ्तार किया है। तकनीकी, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की गई पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वान जिले के राजपुर थानांतर्गत सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए आरोपी सौतेले चाचा को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला में इंदिरा सागर नहर से बच्ची का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों और दुष्कर्म के निशान पाए गए। रिपोर्ट में पानी में डूबने और दम घुटने से मृत्यु की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जगदीश डावर ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम द्वारा प्रकरण की जांच मुखबिर तंत्र, तकनीकी, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में स्वीकार किया अपराध
बच्ची के परिजनों और गवाहों के बयानों के आधार पर उसका चाचा संदेह के घेरे में आया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे परिवार के सदस्य सो रहे थे। बच्ची के पिता सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान उसने अपने सौतेले भाई की बेटी को उठाया। बच्ची को घर के पीछे नहर के पास ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। रोने-चिल्लाने पर आरोपी ने जान से मारने के लिए बच्ची को नहर में फेंक दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें