फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: मुंबई-आगरा हाईवे पर मौत का तांडव, दो भीषण सड़क हादसों में एक की जान गई, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

जिले से गुजर रहे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात दो बड़े हादसे हुए। एक दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दुर्घटनाएं कुछ घंटों के अंतराल में हुईं, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहला हादसा जामनिया के पास मुंबई जाने वाली लेन में हुआ। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक केबिन में फंस गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर दुर्घटना सहायता समूह के सदस्य गौतम धरम, बिजासन चौकी पुलिस और अन्य ट्रक चालकों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक साजिद पुत्र मजीत, निवासी अलवर (राजस्थान) को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Indore: एक ही थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, चाकूबाजी की दो घटनाओं में गई दो जान; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


गवाड़ी के पास ट्रेलर चालक की मौत
दूसरा हादसा रात करीब 2 बजे गवाड़ी हाईस्कूल के पास गतिरोधक के निकट हुआ। जहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि ट्रेलर चालक छोटू मुवेल (35), निवासी मनावर, वाहन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर मनावर से महाराष्ट्र के नरडाना की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


दोनों हादसों की सूचना मिलते ही बिजासन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटनाओं के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कर पुनः सुचारू कराया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें