देश के युवाओं के लिए घर बैठे लखपति बनने का सपना अब आरबीआई के जरिए पूरा हो सकता है। दरअसल, अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के चलते, देश के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा एक देशव्यापी "आरबीआई 90 क्विज प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहने वाली टीम को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। यही नहीं, इसके अलावा भी इसमें अनेक लाखों के पुरस्कार हैं।
बड़वानी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक मार्गदर्शन शिविर में विद्यार्थियों को आरबीआई की इस क्विज प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी देते हुए करियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि, आरबीआई की इस प्रतियोगिता में भारत के किसी भी कॉलेज में स्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रहे, पच्चीस वर्ष की आयु तक के युवा शामिल हो सकते हैं। इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। वहीं, 17 सितंबर की तारीख इसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है।
इस तरह रहेगी क्विज प्रतियोगिता
लाखों में है इनाम की राशि
बता दें कि, इस क्विज प्रतियोगिता में नेशनल लेवल पर प्रथम पुरस्कार दस लाख, द्वितीय आठ लाख, तृतीय छह लाख, जोनल लेवल पर प्रथम पांच लाख, द्वितीय चार लाख, तृतीय तीन लाख और स्टेट लेवल पर प्रथम दो लाख, द्वितीय 1.5 लाख और तृतीय 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कॉलेजों के करियर सेल इस क्विज की तैयारी के संबंध में जानकारी और मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।