फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: बड़वानी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल

Fri, 15 Aug 2025 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों महेश और पवन की मौत हो गई, जबकि राजू घायल हुआ। तीनों खेत में मोटर निकालने गए थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां दो को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है
विज्ञापन
बड़वानी में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवाड़ा और उचावद के बीच शुक्रवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अंजड़ अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अंजड़ थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तलवाड़ा और उचावद के बीच हुई। ग्राम उचावद निवासी महेश (30) पिता कैलाश और पवन (35) पिता श्यामलाल, राजू पिता कैलाश के खेत स्थित कुएं से विद्युत मोटर निकालने गए थे। मोटर निकालने के बाद अचानक रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते महेश और पवन पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वहीं, निकट ही बाइक पर राजू (25) पिता कैलाश कॉग बैठा हुआ था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों मजदूर महेश और पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को मामूली चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- रीवा में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद निजी वाहन से तीनों को तत्काल अंजड़ अस्पताल लाया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद महेश और पवन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना अंजड़ पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अंजड़ थाना प्रभारी आरआर चौहान ने बताया कि मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें