फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: बड़वानी में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 11 प्रतिष्ठानों से 14 सिलिंडर जब्त

Sat, 14 Mar 2026 09:15 AM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए बड़वानी में बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत 11 प्रतिष्ठानों से 14 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। गैस आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे। इसके लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। 
 
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अलग-अलग क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में अब तक 11 प्रतिष्ठानों से 14 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर जयति सिंह ने बताया  कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही गैस कंपनियों को बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: 'गैस सिलिंडर की नहीं है कोई किल्लत, राहुल गांधी देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे', सीएम मोहन का पलटवार

बुकिंग के अनुसार ही  रिफिल होगा सिलिंडर
जिला आपूर्ति अधिकारी भरत सिंह जमरे ने बताया कि सभी गैस एजेंसियां पंजीकृत उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार ही सिलिंडर उपलब्ध कराएंगी। बुकिंग की तिथि के क्रम में रिफिल का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।  शहरी क्षेत्रों में अगली बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह
प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को अस्थायी रूप से डीजल भट्टी, इंडक्शन और इंफ्रारेड इलेक्ट्रिक कॉइल जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
कलेक्टर जयति सिंह ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में कालाबाजारी न होने दी जाए। यदि होटल या अन्य व्यवसायों को घरेलू गैस सिलिंडर देने की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से गैस और ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचने की अपील भी की गई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें