फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बड़वानी में एकलव्य आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा ने की आत्महत्या, स्टोर रूम में फंदे पर मिला शव

Wed, 14 Jan 2026 03:10 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

Barwani: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र के पुरुषखेड़ा में स्थित जनजातीय कार्य विभाग के एकलव्य आदर्श आवासीय आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। शव हॉस्टल के स्टोर रूम की खिड़की के सरिए पर दुपट्टे से बंधे फंदे पर मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया।
विज्ञापन


छात्रा की पहचान और पृष्ठभूमि
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत छात्रा का नाम अश्विनी पिता इंदास रावतले, उम्र करीब 15 वर्ष बताई गई है। छात्रा पानसेमल जनपद के ग्राम गोगवाड़ा की निवासी थी और हॉस्टल में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

छात्राओं ने दी सूचना, अधिकारी पहुंचे मौके पर
हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राओं ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे उन्होंने साथी छात्रा को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल अधीक्षिका को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पानसेमल एसडीएम, निवाली थाना प्रभारी आर.के. लोवंशी, सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात में ही सहायक आयुक्त जेस डामोर, भी हॉस्टल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पढ़ें: ग्रामीणों के बीच पहुंचे टीकमगढ़ कलेक्टर श्रोत्रिय, यहां 43 मामलों का मौके पर ही किया निराकरण

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आत्महत्या या अन्य कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


परिजनों ने उठाए सवाल
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण हॉस्टल परिसर पहुंच गए। परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रा का निर्धारित कमरा अलग था, जबकि फांसी किसी अन्य कमरे में लगाई गई। इसको लेकर छात्रावास प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें