फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा, 17 श्रद्धालुओं का अस्पताल में किया जा रहा इलाज

Wed, 07 Aug 2024 07:29 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

MP: बड़वानी जिले के नागलवाड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इनमें एक गंभीर घायल भी है। बताया जा रहा है कि यहां मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक चार पहिया पिकअप वाहन पलटी खा गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी मंदिर के समीप एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 17 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के गोगांवा थाना अंतर्गत ग्राम भुलगांव के रहने वाले करीब 20 से 22 श्रद्धालुओं से भरा एक चार पहिया पिकअप वाहन पलटी खा गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। यह सभी श्रद्धालु नागलवाड़ी से दर्शन कर वापस नीचे लौट रहे थे, लेकिन तेज ढलान के चलते संभवतः स्टेरिंग फेल होने पर ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी रिवर्स चलते हुए पलटी खा गई।   
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय खरगोन ले जाया गया, जहां 17 घायलों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इनमें से केवल एक ही गंभीर घायल है, बाकी सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं बता दें कि घायलों में पुरुषों के साथ ही महिला एवं बच्चे भी शामिल हैं।

दर्शन कर उतर रहे थे नीचे
वहीं हादसे में घायल हुए एक श्रद्धालु के परिजन ने अस्पताल में बताया कि उन लोगों ने दर्शन किए और उसके बाद नीचे उतर रहे थे। वापसी में आधे रास्ते में उनकी गाड़ी पलट गई, जोकि शायद गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया था। हालांकि हादसे के समय ड्राइवर भी गाड़ी के अंदर ही मौजूद था और हम लोग करीब 25 लोग भुलगांव से दर्शन करने गए थे, जिसमें से कुछ लोगों को लगी है।
विज्ञापन


17 घायलों में से एक है गंभीर घायल
वहीं जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अशोक वस्केल ने बताया कि कुछ लोग नागलवाड़ी दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय उनकी गाड़ी रिवर्स में उतार में पलट गई, जिसमें करीब 17 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में लाया गया है। इनमें से अभी तक एक गंभीर मरीज है, बाकी सभी सामान्य लग रहे हैं। हालांकि अभी कुछ एक मरीजों की एक्सरे रिपोर्ट देखना बाकी है, लेकिन इन सभी में से एक दो की ही हड्डी फ्रैक्चर है, बाकी सभी सामान्य हैं।

हादसे के बाद अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़

 

हादसे के बाद अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें