फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघिन तारा के बड़े हो चुके शावक की पहली तस्वीर सामने आई

Sat, 18 Feb 2023 01:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन तारा का शावक अब बड़ा हो गया है। इसकी पहली तस्वीर सामने आई और यह वायरल हो गई है। 
विज्ञापन
बांधवगढ़ में बाघिन तारा के शावक का फोटो सामने आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन तारा के पहले शावक बड़े हो गए हैं। अब यह शावक नहीं रहे बल्कि जवान हो चुके हैं। ऐसे ही एक शावक की तस्वीर सामने आई है, जो जवान बाघ हो चुका है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

विज्ञापन


उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसका श्रेय तारा को भी जाता है, जिसने पिछले ही साल चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले भी वह दो बार शावकों को जन्म दे चुकी है, जो बड़े हो चुके हैं। बांधवगढ़ के रिजर्व क्षेत्र में तारा के शावक की तस्वीर सामने आई है, जो बेहद शांत मुद्रा में टकटकी लगाए सैलानियों को देख रहा था। इस तस्वीर आने के बाद पर्यटन निगम के अधिकारी भी खुश नजर आ रहे हैं। अब बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। यह बाघ स्वस्थ व सुंदर दिखाई दे रहे हैं, जो प्रबंधन के लिए खुश करने वाली खबर है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले वायरल हुआ था तारा का वीडियो
तारा बाघिन का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। उसने चार शावकों को जन्म दिया है। यह चारों शावक इस वीडियो में दिखाई दिए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें