फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों की अठखेलियां... रास्ते पर दो टाइगर लड़ते-खेलते नजर आए

Sun, 29 Jan 2023 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की चहल-कदमी बढ़ी है। जहां एक दिन पहले मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ घूमते दिखी थी, तो आज  मगधी कोर जोन में दो बाघ बीच सड़क पर एक दूसरे से खेलते नजर आए।
विज्ञापन
दो बाघ रास्ते पर अठखेलियां करते नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की चहल-कदमी बढ़ी है। जहां एक दिन पहले मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ घूमते दिखी थी, तो आज  मगधी कोर जोन में दो बाघ बीच सड़क पर एक दूसरे से खेलते नजर आए। पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 


मध्यप्रदेश को यूं ही टाइगर स्टेट नहीं कहा जाता। यहां दूर-दूर से बाघों को देखने लोग पहुंचते हैं। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी बाघों की संख्या लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है। रविवार को पर्यटकों को एक ऐसा रोमांच भरा वीडियो बनाने का मौका मिला, जिसमें दो बाघ अठखेलियां करते हुए लड़ते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं।

पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी कोर जोन का है। जहां पर जिप्सी ट्रैक पर ही बाघों के दर्शन पर्यटकों को हो गए हैं। पर्यटकों ने जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। दरअसल बाघ महामन मेल और तकरीबन ढाई से 3 साल का सब एडल्ट बागी एक दूसरे के साथ खेल रहे थे। 
विज्ञापन


एक दिन पहले दिखी थी 'डाटी'
बता दें कि एक दिन पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे थे। बताया गया कि सुबह के वक्त लोग बाघ देखने जंगल की तरफ निकले थे तभी मगधी जोन में ही उन्हें फीमेल बाघ दिखाई दी,  जिसे डाटी के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें