फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बैहर में बीच बाजार खौफनाक वारदात, दम निकलने तक युवक काटता रहा लड़की का गला, हिरासत में आरोपी

Tue, 11 Nov 2025 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मामला प्रेम प्रसंग और विवाद से जुड़ा बताया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बैहर में बीच बाजार युवती की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। समनापुर चौक पर एक युवक ने बीच बाजार में युवती का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी चाकू से लगातार वार करता नजर आ रहा है। मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान रितु भंडारकर (निवासी समनापुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितु और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और विवाद से जुड़ा सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

कैसे हुई वारदात
दोपहर करीब एक बजे रितु समनापुर चौक पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी वहां आया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। अचानक युवक ने जेब से चाकू निकाला और रितु के गर्दन पर वार कर दिया। कुछ ही क्षणों में उसने कई बार हमला कर रितु को लहूलुहान कर दिया। रितु मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लोग देखते रहे, पर कोई बचाने नहीं आया
वारदात चौक जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई, लेकिन लोग चुपचाप तमाशबीन बने रहे। कई लोगों ने घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया पर युवती को बचाने आगे नहीं आए। घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश और तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- BSF टेकनपुर में ‘दुर्गा वाहिनी’ महिला ड्रोन वॉरियर टीम तैयार, सीमाओं और दुश्मन पर रखेगी नजर

आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी आदर्श कांत शुक्ला ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के बाद कड़ा विरोध जताया। एहतियात के रूप में पुलिस ने समनापुर चौक और आसपास के क्षेत्रों में बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की स्थिति न बिगड़े।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें