फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: बेटी के आंसू देख सुलग रहा था ससुर, शराबी दामाद को उतारा मौत के घाट; 72 घंटे में कत्ल का खुलासा

Sun, 19 Jul 2026 09:24 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के वारासिवनी में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाले युवक की हत्या उसके ससुर ने साथी के साथ मिलकर कर दी। जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस ने 72 घंटे में मामला सुलझाया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई और दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। 

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट के वारासिवनी शराब की अत्यधिक लत और रोज-रोज का घरेलू विवाद किस कदर एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर सकता है, इसका एक खौफनाक उदाहरण मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में देखने को मिला है। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम कोपे और डोंगरिया के बीच जंगलों में मिले एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि मृतक का ससुर ही निकला, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जंगल में मिला था शव, पोस्टमार्टम से मौत का राज का खुलासा 
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को डोंगरिया के जंगलों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त डोंगरिया निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र शरणागत के रूप में हुई। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा था। लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया और वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट सामने आई, तो डॉक्टरों ने गला घोंटे जाने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

ये भी पढ़ें- दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के साथ मारपीट से तंग आकर ससुर ने उठाया कदम
पुलिस की विशेष टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और मृतक के पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की, तो संदेह की सुई सीधे मृतक के ससुर राजेश चौहान उर्फ बाबा (62 वर्ष) पर जाकर टिकी। पुलिस ने घेराबंदी कर ससुर राजेश और उसके एक साथी प्रभुदयाल बिसेन (44 वर्ष) को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ज्यादा देर टिक नहीं पाए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।आरोपियों ने बताया कि राजेंद्र को शराब की बेहद बुरी लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी (राजेश की बेटी) और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। आए दिन होने वाले इस घरेलू विवाद और बेटी के आंसू देखकर ससुर राजेश चौहान अंदर ही अंदर सुलग रहा था। आखिरकार, उसने दामाद को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें