फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: बालाघाट के आकाश का भी रहा मिशन में योगदान, परिजनों का स्वागत करने वालों का लगा तांता

Thu, 24 Aug 2023 09:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट के आकाश ने भी चंद्रयान-3 की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसको लेकर आकाश के परिजनों का स्वागत करने वालों का दिन-भर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में आकाश का महत्वपूर्ण योगदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का अंतरिक्ष में परचम लहराने व अंतरराष्ट्रीय स्तर में इसरो द्वारा अपना दम दिखाने में चन्द्रयान-3 का प्रक्षेपण भी मील का पत्थर साबित हुआ है। इस सफल प्रक्षेपण में हमारा बालाघाट जिला भी साक्षी रहा है। बालाघाट जिले के भटेरा चौकी वार्ड नंबर 11 निवासी वैज्ञानिक आकाश पिता सेवक राम धामने भी इस मिशन का प्रमुख हिस्सा रहे।

विज्ञापन


बता दें कि बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढालसिंह बिसेन, अवंतीबाई लोधी महासभा, अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने आकाश धामने के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों को गुलदस्ता, श्रीफल देकर दिया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

दरअसल, विश्व पटल पर भारत के लिए चंद्रयान- 3 चंद्रमा के दक्षिण धुव्र पर मिशन की लैडिंग का एतिहासिक पल 23 अगस्त की शाम को होते ही पूरे देश में जश्न का माहौल बना रहा। यकीनन हर भारतीय के लिए यह गर्व का दिन रहा। ऐसे एतिहासिक मिशन में बालाघाट जैसे छोटे जिले के दो वैज्ञानिकों में आकाश धामने और बिरसा के महेन्द्र ठाकरे का योगदान होना कहीं न कहीं समूचे बालाघाट और सिवनी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जिसको भांपते हुए सांसद ढालसिंह बिसेन 24 अगस्त की दोपहर आकाश धामने के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां सांसद बिसेन ने आकाश के पिता सेवकराम धामने, भाई रवि और शनि धामने सहित पूरे परिवार को देश के गौरव मिशन में योगदान देने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


सांसद ने आकाश के पिता सेवकराम का शॉल श्रीफल से सम्मानित करके मिठाई खिलाई। इसके अलावा सांसद बिसेन ने मोबाइल पर आकाश नापने से बात करते हुए देश के सम्मान के लिए बालाघाट सिवनी संसदीय सीट का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई देकर उनका हाल चाल जाना। सांसद बिसेन के अलावा अवंतीबाई लोधी महासभा के अध्यक्ष सैजलाल उपवंशी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लिल्हारे, युवा जिलाध्यक्ष शिव नगपुरे, पत्रकार हरीश लिल्हारे,  पुरातत्व संग्रहालय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गहरवार, पर्यटन प्रबंधक एमके यादव, धमेन्द्र नगपुरे, राजकुमार सुलखिया सहित अन्य युवाओं ने आकाश के घर पहुंचकर पूरे परिवार को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।

यहां सैजलाल उपवंशी ने कहा कि वैज्ञानिक और देश के लिए काम करने वाले किसी समाज केबंधन में नहीं होते। ये देश के लाल कहलाते हैं। आकाश धामने हालाकि लोधी समाज में जन्म लिए इस नाते ये समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण जिले और देश के लिए गर्व की बात है। इसी तरह अभा लोधी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक लिल्हारे ने कहा कि धामने परिवार को बधाई देकर देश के लिए एतिहासिक गौरव चंद्रयान-3 योगदान के लिए आकाश को समाज और जिले का गौरव होने की बात कही।

बता दें कि आकाश धामने वर्तमान में इसरो में वैज्ञानिक के रूप में त्रिवेंद्रम में कार्यरत है। धामने की शिक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्ण हुई एवं वेल्लोर यूनिवर्सिटी चेन्नई से पास होकर उन्होंने इसरो में वैज्ञानिक की भूमिका के रूप में कार्य किया है। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण में यहां पूरे देश में खुशी व्याप्त है। वैसे ही बालाघाट के इस होनहार वैज्ञानिक टीम का सहयोगी होने के कारण जिले में भी और परिवार में खुशी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें