फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान विदेशी पर्यटक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 18 Feb 2025 08:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बैहर सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. हरिश मसराम ने बताया कि सुबह करीब 08 बजे विदेशी पर्यटक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान एक विदेशी पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम से आए 69 वर्षीय पर्यटक मिस्टर रोस गोल्डस्वर्थी 18 फरवरी, मंगलवार की सुबह कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पार्क प्रशासन ने तत्काल उन्हें निकटवर्ती तहसील बैहर के सिविल अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

बैहर सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. हरिश मसराम ने बताया कि सुबह करीब 08 बजे विदेशी पर्यटक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

कान्हा नेशनल पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, जहां हर साल सैकड़ों देशी-विदेशी पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचते हैं। इस घटना से पर्यटकों और वन विभाग में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें