फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat News: समर्थन मूल्य में खरीदी गई धान की चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, इस तरह करते थे वारदात

Wed, 08 Jan 2025 10:02 AM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खरीदी केंद्र से धान को कैंप ले जाते समय चोरी करते थे। उनके पास से 66 क्विंटल धान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Paddy news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बालाघाट में खरीदी केंद्र से समर्थन मूल्य की धान को कैंप में ले जाते समय रास्ते में चोरी कर लिया जाता था। इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच सदस्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन ट्रक ड्राइवर शामिल हैं, जो धान लोड कर कैंप में ले जाते थे।

विज्ञापन


एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी ने बताया कि समर्थन मूल्य में खरीदी गई धान को खरीदी केंद्र से मेंहदीवाड़ा खापा कैंप ले जाया जाता था। रास्ते में ट्रक ड्राइवरों के साथ मिलकर धान चोरी किए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर एसडीएम वारासिवनी आरआर पांडे, खाद्य अधिकारी सहायक सुनील किरा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सादे कपड़ों में खापा निवासी योगेंद्र पिता शिव पटले के खेत में दबिश दी।

इस दौरान लोड ट्रक से 22 क्विंटल धान चोरी करते हुए पांच व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसमें तीन ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में योगेंद्र पिता शिव पटले, राहुल चुन्नीलाल बोपचे, रजेगांव किरनापुर के अक्षय सुरसमते, कटंगी आवास टोला के तेजराम गजानंद बांधे और लालबर्रा मोहगांव के संतोष चरण लाल नगपुरे शामिल हैं। इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, योगेंद्र के घर से भी समर्थन मूल्य में खरीदी गई धान बरामद की गई है। आरोपियों के पास से कुल 66 क्विंटल धान बरामद हुई है, जिसका मूल्य डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें