फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाघाट: फॉर्म हाउस से लोहे के पाइप चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार का सामान किया गया जब्त

Mon, 28 Feb 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट पुलिस ने फॉर्म हाउस से पाइप चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 45 हजार कीमत के करीब 50 पाइप बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
बालाघाट: पाइप चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले की वारासिवनी पुलिस ने फॉर्म हाउस से लोहे के पाइप चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 नग लोहे के पाइप बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है।  
विज्ञापन


मामला वारासिवनी के कासपुर गांव का है। एएसआई शशांक राणा ने बताया कि 17 फरवरी को पीड़ित गोल्डी मसीह ने कासपुर स्थित फार्म हाउस से लोहे के 107 पाइप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता से जांच की गई, जिसमें गांव के ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लोहे के 50 नग पाइप बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें