मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में एक घटना हुई है। यहां पर कार्य कर रहे एक मजदूर के आंख में बाबरी चली गई, जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले में बीरसिंहपुर पाली के मंठार में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र लगातार सुर्खियों में बना रहता है। कभी लापरवाही में मजदूर की मौत के कारण तो कभी ताप विद्युत केंद्र की इकाई बंद हो जाने के कारण। लेकिन इस बार लापरवाही की हदें पार हो गईं और लापरवाही के कारण मजदूर की आंख में परेशानी बन आई।
विज्ञापन
बताया गया कि दीपावली के दिन काम कर रहे मजदूर मानीलाल यादव छादा खुर्द ठेका कंपनी के पावर का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी आंख में बाबरी चली गई, जिसके बाद आनन-फानन में शहडोल अस्पताल ले जाया गया। वहां से चित्रकूट रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, पावर कंपनी के सुपरवाइजर पीके सिंह ने बताया कि मजदूर की आंख में बाबरी चली गई थी, जिसके बाद आपरेट के लिए उन्हें चित्रकूट भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।