फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस के वोटों में सेंध नहीं लगाएगी बसपा

Mon, 15 Oct 2018 01:55 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। राज्य में सत्ता की जंग दिनोंदिन दिलचस्प होती जा रही है। तमाम चुनावी सर्वे कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगा रहे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ नहीं आने के बसपा के फैसले से प्रभावित न होते हुए पार्टी के वरिष्ठ  नेता और कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पार्टी अब भी प्रभावी स्थिति में हैं और राज्य में सभी संभावित साझेदारों के संपर्क में है। 
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा- एक होकर कर रहे काम

सिंधिया ने यह भी कहा कि 14 साल के कुशासन के बाद भाजपा को सत्ता से हटाने की पार्टी की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए समूचा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ता एक साथ काम कर रहे हैं। बसपा के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि बसपा कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाएगी. स्वाभाविक रूप से गठबंधन के अपने फायदे होते हैं लेकिन आज जो स्थिति है उसके मुताबिक कांग्रेस को मध्यप्रदेश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश है और लोग बदलाव के लिए हमारी तरफ देख रहे हैं। इसलिए निश्चित रूप से हम अब भी प्रभावी स्थिति में हैं।

बसपा के कांग्रेस के साथ न आने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच राज्य में संभावित गठजोड़ पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि हम सभी संभावित साझेदारों के संपर्क में हैं. हमारा एकमात्र उद्देश्य भाजपा को हराना है। हम अभी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने कुछ दिनों पहले किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में गठबंधन नहीं करने की बात कही थी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हालांकि अगले साल होने वाले आम चुनाव बिल्कुल अलग परिस्थिति में होंगे और अगर प्रदेश में गठबंधन पर अभी बात नहीं बनी तो भी 2019 में गठबंधन की संभावना बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें