फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: योग गुरु की हार्टअटैक से मौत, योग कराने के लिए जाते समय कार में हुई मौत

Mon, 24 Mar 2025 03:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

डॉ. सिंघल पिछले 10 वर्षों से योग क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्हें शहर में योग गुरु के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 2022 में 100 किलोमीटर दौड़ का रिकॉर्ड बनाया था। वे स्वस्थ जीवनशैली और नियमित दिनचर्या के लिए प्रसिद्ध थे। 
विज्ञापन
डॉ. पवन सिंघल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाढ़ौरा में पशु चिकित्सक डॉ. पवन सिंघल का सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे योग कराने के लिए कार से जा रहे थे। तुलसी सरोवर पार्क के पास उनकी कार रुक गई। लोगों देखा तो उन्हें अंदर बेहोश पाया। उनका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष जाएगा सुप्रीम कोर्ट, नेता प्रतिपक्ष बोले- जद में हैं कई अधिकारी और नेता

स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ. सिंघल पिछले 10 वर्षों से योग क्षेत्र में सक्रिय थे। शहर में उन्हें योग गुरु के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 2022 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 11 घंटे में 100 किलोमीटर की दौड़ का रिकॉर्ड बनाया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध थे। नियमित दिनचर्या और खान पान का विशेष ध्यान रखते थे। पिछले 5-6 सालों से पतंजलि कायाकल्प योग कक्षा के तहत तुलसी सरोवर में लोगों को योग सिखाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीधी कलेक्टर पर टाइगर रिजर्व में निजी वाहन ले जाने का आरोप, NTCA ने शुरू की जांच

वे समय-समय पर योग और यज्ञ अनुष्ठान करवाते थे। मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने नवदुर्गा के दौरान होने वाले योग और यज्ञ अनुष्ठान की जानकारी फेसबुक पर शेयर की थी। सुबह डॉ. पवन सिंघल योग करने के लिए कार से जा रहे थे। इस दौरान तुलसी सरोवर पार्क के पास उनकी कार रुकी, लोगों ने उन्हें बेहोश पाकर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें