फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम, साजिश या कत्ल! अशोकनगर में कार के अंदर मिले युवक-युवती के शव, पास थी पिस्टल व खून से सनी कुल्हाड़ी

Thu, 25 Jun 2026 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अशोकनगर के ईसागढ़ रोड पर एक कार में युवक-युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से दहशत फैल गई। कार से पिस्टल, कुल्हाड़ी, कटर और जले हुए साक्ष्य बरामद होने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें डबल डेथ केस के खौफनाक कहानी
विज्ञापन
कार में मिला युगल का शव, हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर के ईसागढ़ रोड पर बुधवार देर रात एक सुनसान जगह पर खड़ी कार ने पूरे जिले को दहला दिया। महाना गांव के पास कार की अगली सीट पर खून से लथपथ हालत में रितिक सोनी (26) और  मुस्कान जैन (24) के शव मिले। कार के अंदर पिस्टल, कुल्हाड़ी, कटर और पिछली सीट पर जलने के निशान मिलने से मामला और भी उलझ गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक, रितिक और मुस्कान बुधवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उन्हें फोन किया गया, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले। चिंतित परिजन देहात थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजनों ने स्वयं लोकेशन ट्रेस कराई। सिग्नल ईसागढ़ रोड पर मिला। रात करीब तीन बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी कार में दोनों के शव मिले। युवक के सिर में गोली लगने का निशान था, जबकि युवती के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले।

खून लगी कुल्हाड़ी और कटर भी बरामद हुआ

विज्ञापन

रितिक के पिता इंदौर से रात में ही अशोकनगर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटे का चेहरा झुलसा हुआ था और कार की पिछली सीट भी जली हुई मिली। कार से करीब 50 फीट दूर तीन मोबाइल फोन और कुछ टोपियां पड़ी थीं। अंदर खून लगी कुल्हाड़ी और कटर भी बरामद हुआ। पिता का कहना है कि घटनास्थल के साक्ष्य देखकर यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रात 12 बजे सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिजनों के अनुसार, रितिक और मुस्कान दो-तीन साल पहले इंदौर की एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। तभी से दोनों की दोस्ती थी। रितिक इंदौर में कार इंटीरियर का कारोबार करता था और 15 दिन पहले ही अशोकनगर आया था। मुस्कान भी अशोकनगर की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे या नहीं, इस पर परिवार ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

साइबर टीम कॉल डिटेल और लोकेशन हिस्ट्री की जांच रही
देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पिस्टल, कुल्हाड़ी और कटर को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कार के अंदर मिले जले हुए हिस्सों और बाहर पड़े मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साइबर टीम कॉल डिटेल और लोकेशन हिस्ट्री की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Katni News: पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर जुलूस निकालकर मंगवाई माफी
विज्ञापन

कार में मिली पिस्टल किसकी थी, कुल्हाड़ी का इस्तेमाल कैसे हुआ, चेहरे और सीट जलने की वजह क्या थी, तथा घटनास्थल पर मिले तीन मोबाइल फोन किसके थे, यह सभी जांच के विषय हैं। यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है या किसी तीसरे व्यक्ति की साजिश, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र कर लिए है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें