फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शराब पीकर मौज काट रहा रेलवे का कर्मचारी फाटक बंद करना भूला, दो ट्रेनों के बीच फंसने से बची बस, जानें मामला

Wed, 02 Oct 2024 03:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

MP Ashoknagar News: रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, बस में करीब 100 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
दोनों ओर से आ रही थी ट्रेन और बीच में थी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है.. ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यहां ऐसे मामले भी आए दिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अब प्रदेश के अशोकनगर जिले से सामने आया है। जहां, रेलवे का कर्मचारी रेलवे फाटक बंद करना ही भूल गया। फाटक खुला होने के कारण 100 यात्रियों से भरी बस रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी। इस दौरान रेलवे के दोनों ट्रैक पर आ रही दो ट्रेन नजदीक आ गईं। बस चालक की एक तरफ से आ रही ट्रेन पर नजर पड़ी तो उसने तुरंत बस को रिवर्स किया। वहीं, ट्रेन के दोनों लोको पायलेट ने भी ट्रेनों की रफ्तार धीमी की। इसे बड़ा हादसा होते होते बच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार घटना अशोकनगर-गुना रोड पर शाढौरा रेलवे फाटक की है। जहां, मंगलवार देर रात रेलवे का गेटमैन फाटक बंद करना भूल गया। फाटक के किनारे खड़े लोगों की नजर जैसे ही दोनों ट्रेन पर पड़ी, वे फाटक बंद करने के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर रेलवे कर्मचारी ने फाटक बंद किया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आकर दोनों ट्रेनें रुक गईं। गेटमैन की बड़ी लापरवाही को देखते हुए एक लोको पायलट ने ट्रेन से उतरा और कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।

रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे लोगों ने बताया कि फाटक पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे में था। उसकी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टल गया। बस में करीब 100 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें