फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: सांसद के गोद लिए हुए गांव का ग्रामीण इच्छामृत्यु की मांग किया, जान लीजिए क्या है पूरा मामला

Tue, 18 Jul 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

Ashoknagar News: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ कृष्णपाल सिंह यादव के गोद लिए हुए गांव के एक ग्रामीण ने मंगलवार को इच्छामृत्यु की मांग की। वहीं, इस संबंध में जब सांसद से मीडिया ने सवाल किया तो वह बिना जवाब दिए ही चलते 
विज्ञापन
पीड़ित किसान और सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और आए दिन बीजेपी सांसद-विधायकों के क्षेत्रों के ग्रामीण गंभीर समस्याएं लेकर अपनी गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आगामी चुनावों में बीजेपी अपने जख्मों पर कैसे मरहम लगा पाएगी, खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन


ऐसा ही एक ताजा मामला अशोकनगर जिले से सामने आया है। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ कृष्णपाल सिंह यादव के गोद लिए हुए गांव बरखाना में निवास करने वाले एक ग्रामीण संग्राम सिंह पिता महताब सिंह अपनी जमीन के सीमांकन के काम के लिए कई महीने से दफ़्तरों के चक्कर लगा रहा है। मंगलवार को भी वह कलक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन उसका काम नहीं हुआ। 

पीड़ित किसान ने बताया कि वह इसी कारण पीएम, सीएम और गृहमंत्री को इच्छा मृत्यु के लिए फैक्स के माध्यम से भी आवेदन कर चुका है। साथ ही क्षेत्र की जमीनी हकीकत से रूबरू करवाते हुए पीड़ित ने सांसद के गोद लिए गांव में विकास के दावों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


वहीं, जब सांसद यादव अशोकनगर जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभाकक्ष से बाहर आए तो उनसे मामले को लेकर मीडिया ने बात करनी चाही। लेकिन सांसद सवालों का जवाब दिए बगैर ही वहां से नौ दो ग्यारह होते हुए नजर आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें