विभा पटेल बनीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के महिला कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इस पद पर विभा पटेल को लाया गया है। विभा पटेल पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की जगह लेंगी।
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से यह जानकारी दी गई है। बता दें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटा दिया था। इसका कारण 30 जनवरी को हुई प्रदेश कार्यकारिणी गठन में नियुक्तियों में गड़बड़ी को बताया गया था। जिसके कारण कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए थे। इसके बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने चार प्रदेश उपाध्यक्ष को छोड़कर अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थीं।
दिग्विजय खेमे की हैं विभा पटेल
अर्चना जायसवाल को हटाने के बाद विभा पटेल को अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी। भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकीं विभा पटेल को दिग्विजय सिंह खेमे का बताया जाता है। इसके बावजूद उनकी प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से तालमेल अच्छा है। ओबीसी चेहरा विभा पटेल पार्टी के कार्यक्रम में सक्रिय रहती हैं।