अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत भमरहा गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से आठ दिन पूर्व घायल युवक की निरंतर उपचार के बाद गुरुवार की सुबह जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में बताया गया कि जिले के राजेन्दगाम थाना अंतर्गत ग्राम भमरहा निवासी 25 वर्षीय कोमल सिंह पिता रामचरण सिंह जो गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने बाद 15 मई की रात अपनी मोटरसाइकिल से अकेला मुख्य मार्ग से घर वापस आ रहा था। तभी अज्ञात चार पहिया वाहन चालक तेज गति से चलते हुए ठोकर मार कर फरार हो गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल कोमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ से जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। जहां गुरुवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।