फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जेएमएस कोयला खदान में कार्य के दौरान चट्टान के नीचे दबने से मजदूर की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 10 Apr 2024 10:53 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसखला में संचालित जेएमएस माइनिंग कंपनी के कोयला खदान में मुहड़ा निर्माण के दौरान चट्टान के गिरने से उसकी चपेट में आने पर कार्यरत मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थानांतर्गत ग्राम पंचायत जर्राटोला के बसखला में कोयला खदान में कार्यरत मजदूर की कार्य करते समय चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। परिजनों ने जेएमएस कंपनी के ठेकेदार और इंजीनियर पर लापरवाही पूर्वक काम कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 10-11 अप्रैल की रात करीब दो बजे संश कुमार जायसवाल (22) प्लांट क्रमांक दो में मोहाड़ा खोलने का कार्य बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खदान में खुदाई कर रहा था। उसी दौरान पत्थर के चट्टान के गिरने से नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। संश कुमार के पत्थर के नीचे दबने पर ड्रिल से चट्टान को तोड़ कर शव बाहर निकाला गया।

घटना के समय जेएमस कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी सो रहे थे। कार्य में सिर्फ छह मजदूर उपस्थित थे, जिनके द्वारा मृतक संश कुमार के शव को निकाल कर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह कार्य बिरासनी कंपनी के ठेकेदार निवासी बुढ़ार द्वारा किया जा रहा था। मृतक के भाई ने कंपंनी के इंजीनियर व ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए कि ठेकेदार उनसे बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहा था। कोतमा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें