फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: ठेले से उठाकर टमाटर खाया तो महिला ने लगा दी फटकार, युवक ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 26 Aug 2025 08:11 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में टमाटर खाने से रोकने पर युवक ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने मामूली बात पर एक महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बिजुरी बाजार में घूमते हुए सब्जी के ठेले से एक टमाटर उठाकर खा लिया था, इस पर एक महिला ने उसे फटकार लगा दी। इससे गुस्साएं युवक ने पास रखे बांस के डंडे से महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 9:00 बजे हनुमान मंदिर तिराहे के पास की है। आरोपी कृष्ण मोहन कुमार, पिता स्वर्गीय बृज किशोर राय,  ग्राम मटिहानी जिला बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है। वह बीते कई वर्षों से बिजुरी में विक्षिप्त की तरह घूमकर अपना जीवन यापन कर रहा है।

सोमवार रात को उसने सब्जी के ठेले से टमाटर उठाकर खा लिया। इस दौरान  सुनीता बंसल पति किशन बंसल (45) निवासी मोहाड़ा दफाई ने युवक को मना किया और फटकार लगा दी। इससे गुस्साए युवक ने पास में गणेश पंडाल निर्माण के लिए रखे बांस को उठाकर सुनीता बंसल पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। महिला बाजार में टोकनी बेच रही थी, उसके पड़ोस में ठेले वाला सब्जी बेच रहा था, जहां से आरोपी ने टमाटर उठाकर खाया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी से रायपुर ले जाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। 

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें