फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बुजुर्ग दंपति को घर में घुसकर मारे चाकू, हमले की वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 06 Nov 2024 04:18 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

राजेंद्रग्राम में बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर आधी रात को चाकू मारने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।
विज्ञापन
घायल से स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि अज्ञात आरोपियों ने एक बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेंद्रग्राम के निवासी 70 वर्षीय यदुवंश दुबे और उनकी पत्नी शकुंतला देवी पर रात करीब 2 बजे अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वे सो रहे थे। आरोपियों ने घर में घुसकर चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर बगल में सो रहे परिजन जागे और हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम सहित राजेंद्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटना के कई घंटे बाद मामला दर्ज किया, जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत करने पर ही राजेंद्रग्राम पुलिस ने अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की है।

सांसद हिमाद्री सिंह ने की मुलाकात

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल यदुवंश दुबे और उनकी पत्नी का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। सभी संभावित एंगल से घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें