मृतकों के शव निकालते हुए एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण
जिले के कोतमा थानांतर्गत ग्राम जोगी टोला स्थित पिपरिया बांध में मछली पकड़ने के लिए गए दो युवकों तुलसी केवट पिता मणिलाल केवट 25 वर्ष और कृष्णपाल सिंह गोंड पिता सुंदर सिंह 23 वर्ष की बांध में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम की है, काफी समय तक जब युवक अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए पहुंचे और उनके कपड़े और मोबाइल वहां पर मिलने के बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।
घटना स्थल पर पहुंचे कोतमा तहसीलदार ईश्वर प्रधान और थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी की उपस्थिति में मौका पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए नगर पालिका का शव वाहन उपलब्ध नहीं होने पर निजी पिकअप वाहन से दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए यहां जाते हैं लेकिन यहां पर किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा की व्यवस्था न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार तो छोटे बच्चे भी यहां पहुंच जाते हैं, ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
मृतकों के शव निकालते हुए एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण
मृतकों के शव निकालते हुए एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण
मृतकों के शव निकालते हुए एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण