फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Jul 2025 10:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  जिंदा होने के लिए भटक रहा कागजों में मर चुका व्यक्ति, कलेक्टर से कहा- ग्राम सचिव ने 'मारा'

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जहीर खान पिता शेर खान (62), अपनी पत्नी शबनम (58) और खुशी पिता नसीम खान (15) सभी निवासी भालूमाड़ा कोतमा की ओर से मनेंद्रगढ़ जा रहे थे। इस दौरान झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उकी स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद जहीर खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी नसीम और खुशी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  धोखेबाज प्रेमी: पांच साल पुराना रिश्ता तोड़ा, कहा- पापा ने कहीं और शादी तय कर दी, यह सह नहीं सकी युवती; दी जान

ट्रेलर जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर हादस की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें