फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: जिला मुख्यालय बस स्टैंड पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं

Tue, 20 May 2025 12:59 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर बस स्टैंड पर गर्मी के इस मौसम में लोग बहुत परेशान हैं। वहां न तो ठंडा पानी है और न ही गर्मी से बचने के लिए कोई पंखा लगा हुआ है।
विज्ञापन
गर्मी की वजह से लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन बस स्टैंड में ठंडा पानी पीने का कोई इंतजाम नहीं है। यात्रियों को बिना किसी सुविधा के गर्मी और लू सहकर अपनी बस का इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन


अनूपपुर के सबसे बड़े बस स्टैंड का यह हाल है, तो सोचिए बाकी जगहों पर यात्रियों को किस तरह की दिक्कतें आती होंगी। यहां रोजाना लगभग 80 से ज्यादा यात्री बसें रुकती हैं और हजारों लोग यात्रा करते हैं। राजेंद्रग्राम जा रहे यात्री शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बस स्टैंड पर ठंडा पानी नहीं मिलता। इसलिए या तो गर्म पानी पीना पड़ता है या होटल जाकर ठंडा पानी खरीदना पड़ता है। यात्री चाहते हैं कि बस स्टैंड पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें इतनी परेशानी न हो।

अनूपपुर बस स्टैंड में प्रतीक्षालय में पंखा नहीं, सुविधाएं खराब

भीषण गर्मी में बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने के लिए एक भी पंखा नहीं है। अनूपपुर से जैतहरी जा रहे यात्री राजू राठौड़ ने बताया कि टीन शेड के नीचे बस का इंतजार करना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि गर्मी से राहत नहीं मिलती। बस स्टैंड के टॉयलेट की हालत भी खराब है। टॉयलेट की सीट टूटी हुई है और गंदगी व बदबू के कारण लोग यहां आने से कतराते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजयुमो नेता कपिल गोयल गिरफ्तार, 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा
विज्ञापन


यात्री ब्रजवासी प्रसाद ने बताया कि यहां की व्यवस्था बहुत खराब है और इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय में 2-3 दिन के अंदर पंखा और वाटर कूलर लगवा दिए जाएंगे। सभी अव्यवस्थाओं को ठीक करने का काम भी चल रहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें