फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: कपड़ा दुकान में छत तोड़कर कपड़े चोरी, एक वर्ष के भीतर तीसरी बार हुई दुकान में चोरी

सार

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास कपड़े दुकान में अज्ञात चोरों ने छप्पर तोड़कर दुकान में रखे कपड़े चुरा लिए। इस दुकान पर तीसरी बार चोरी हुई है। 
विज्ञापन
अनूपपुर में साड़ी की दुकान का छप्पर तोड़कर की चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन चौक के समीप स्थित एक कपड़ा दुकान को चोर लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। जहां एक वर्ष के भीतर तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। व्यापारी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन


कोतमा स्टेशन के अरिहंत कलेक्शन कपड़ा दुकान में सोमवार की आधी रात छप्पर तोड़कर दुकान में अज्ञात चोरों ने 53 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। दुकान के मालिक अशोक जैन ने बताया कि जब प्रतिदिन की भांति सुबह 10:00 बजे दुकान खोलकर देखा तो पूरी तरह से कपड़े फैले थे। अज्ञात चोर कपड़ा चोरी कर ले गए। कुल कीमत 53 हजार रुपये होगी। थाना कोतमा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जैन ने बताया कि पिछले एक साल में तीन बार दुकान पर चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें