फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनूपपुर में धूल फांक रही टेली मेडिसिन मशीन, ऑपरेटर ही नहीं

Tue, 18 Mar 2025 10:48 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिला मुख्यालय सहित जिले के प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेटर न होने से टेली मेडिसिन की सुविधा का लाभ यहां के मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सालय में उपयोग के अभाव में पड़े टेली मेडिसिन मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में बीते एक महीने से टेली मेडिसिन की सुविधा बंद होने से इलाज के लिए यहां पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टेली मेडिसिन एक सुविधा है, जिसके जरिए जिले में बैठे मरीज अपनी समस्याएं जबलपुर और भोपाल के विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों को बदलते हुए चिकित्सकीय सलाह और उपचार लाभ प्राप्त करते थे, जिसका टेंडर तीन वर्ष के लिए हुआ था। जो कि बीते एक महीने पूर्व टेंडर समाप्त हो जाने के कारण टेली मेडिसिन मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी विभाग के पास नहीं होने के कारण टेली मेडिसिन मशीन यहां रखे हुए धूल फांक रही है।

विज्ञापन


अनूपपुर में टेली मेडिसिन सुविधा 35 प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित की जा रही थी, जिसमें 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसके सेटअप बैठ गए थे और लोगों को इसके जरिए उपचार लाभ दिया जा रहा था। जो मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए जबलपुर और भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सालय में जाकर वहां इलाज नहीं कर सकते। उन्हें अपने समीपी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा प्रदान की जा रही थी। जहां भोपाल और जबलपुर तथा इंदौर में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सक टेली मेडिसिन चिकित्सा सुविधा में मरीज को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर मार्गदर्शन और उपचार लाभ दिया करते थे।

यह भी पढ़ें: बजरबट्टू सम्मेलन में महात्मा बने कैलाश विजयवर्गीय, शोभायात्रा में नाचते हुए आगे बढ़ रहे लोग
विज्ञापन


टेंडर समाप्त होने के बाद अभी तक नहीं बनी दूसरी व्यवस्था
इस संबंध में चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि शासन स्तर से निजी एजेंसी को टेली मेडिसिन मशीन के संचालन की जिम्मेदारी सौंप गई थी। तीन वर्षों तक एजेंसी ने इसका संचालन किया, जो की बीते एक माह पूर्व कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण अभी तक नई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। इस संबंध में अनूपपुर कलेक्टर भी समय सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसके संचालन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दे चुके हैं। लेकिन अभी तक संचालन की व्यवस्था बना नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें: नर्मदा किनारे झाड़ियों में छिपकर बन रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबिश देकर नष्ट करवाई
विज्ञापन


हो रही है परेशानी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में उपचार के लिए पहुंचे 65 वर्षीय आर एन मिश्रा ने बताया कि पूर्व में यह सुविधा यहां संचालित होने से लाभ मिलता था तथा बिना जबलपुर भोपाल गए हुए वहां के चिकित्सक हमारी समस्याओं को सुनते हुए उपचार लाभ प्रदान करते थे। लेकिन बीते 1 महीने से इसके बंद हो जाने के कारण अब हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिर से प्रारंभ की जाए सुविधा
चिकित्सालय में टेली मेडिसिन उपचार सुविधा का लाभ लेने के लिए पहुंचे मरीज सोनू कुमार ने बताया कि बीते 2 महीने पूर्व टेली मेडिसिन सुविधा के जरिए उपचार लाभ प्राप्त किया था लेकिन आज चिकित्सालय पर दोबारा इसी समस्या को लेकर के पहुंचा तो यहां बताया गया कि यह सुविधा अब संचालित नहीं हो रही है, जिसके कारण मायूस होकर के वापस लौटना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए चिकित्सालय में यह सुविधा फिर से प्रारंभ की जाए। डॉ. आरके वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर ने कहा, जल्द ही चिकित्सालय के ही कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिलाते हुए टेली मेडिसिन सुविधा प्रारंभ की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें