फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: न्यायाधीश के घर पथराव और धमकी मामला, थाना प्रभारी सहित ASI और प्रधान आरक्षक निलंबित

Fri, 14 Nov 2025 07:27 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

रात्रि गश्त पर तैनात सहायक उप निरीक्षक रविशंकर गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा और मामले में समय पर अपराध दर्ज न करने वाले कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको को कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है।
विज्ञापन
अनूपुर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के घर 25 अक्तूबर की रात्रि गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और पथराव के मामले में थाना प्रभारी के साथ ही सहायक उप निरीक्षक तथा प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने जारी आदेश में कहा है कि सहायक उप निरीक्षक रविशंकर गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा की ड्यूटी 25 अक्तूबर की रात्रि 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि गश्त के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोतमा अमनदीप सिंह छाबड़ा के भालूमाडा स्थित निवास पर गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी और पथराव कर शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई। 

ये भी पढ़ें- जल्द शुरू होंगी MP में राजनीतिक नियुक्तियां! प्रदेश अध्यक्ष ने बताया क्या हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि उस दिन रात्रि गश्त में लगे सहायक उप निरीक्षक रविशंकर गुप्ता और प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा ने अपने पति कर्तव्यों का निर्वहन करने में घोर लापरवाही बरती। इस कारण मध्य प्रदेश पुलिस रेगुलेशन के नियम 64(2) सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन करने एवं घटना के संबंध में कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको द्वारा तत्काल इस मामले पर आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं करते हुए अपराध नियंत्रण पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करने पर खलको को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन अटैच किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें